Monday, July 28, 2025

Ambulance workers protest: 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना कल, 28 जुलाई से राज्यव्यापी हड़ताल की धमकी

Ambulance workers protest:

पलामू। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ और सम्मान फाउंडेशन के बीच विवाद हो गया है। पलामू में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ ने सम्मान फाउंडेशन पर श्रम कानूनों के उल्लंघन और कर्मचारियों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके विरोध में संघ ने 28 जुलाई से राज्यव्यापी गड़ताल की धमकी दी है।

समझौते का अनुपालन नहीं करने का आरोपः

संघ के अनुसार, 26 जून 2025 को संस्था और कर्मचारी संघ के बीच कुल 9 बिंदुओं पर आपसी समझौता हुआ था, जिसमें कर्मचारियों को PF (प्राविडेंट फंड), ESIC (ईएसआईसी) जैसी सुविधाएं और लेबर एक्ट के तहत औपचारिक नियुक्ति देने की बात शामिल थी। साथ ही, यह तय हुआ था कि दस्तावेजों का सत्यापन सिविल सर्जन की अध्यक्षता में होगा, लेकिन संघ का आरोप है कि अब तक संस्था ने इन किसी भी बिंदु को लागू नहीं किया है। उल्टा, संस्था द्वारा कर्मचारियों से जबरन नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं, जो लेबर एक्ट के खिलाफ है। PF और ESIC से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।

पुलिस कार्रवाई और नौकरी से निकालने की धमकीः

इस मुद्दे को लेकर जब संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी और अन्य सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया, तो संस्था के प्रतिनिधियों ने पुलिस कार्रवाई और नौकरी से निकालने की धमकी दी। कर्मचारियों को जबरन दस्तावेज सत्यापन के लिए बाध्य किया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 22 जुलाई को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद 28 जुलाई से पूरे झारखंड में एंबुलेंस सेवा ठप कर दी जाएगी। यह हड़ताल सम्मान फाउंडेशन के रांची स्थित कार्यालय के समक्ष आयोजित की जाएगी। स्थिति पर प्रशासन और सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अगर यह विवाद जल्द नहीं सुलझा, तो राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

Workers will protest: आज अर्द्धनग्न प्रदर्शन करेंगे के कामगार


Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Shambhavi Chaudhary: डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर शांभवी चौधरी का निशाना, कहा- अखिलेश ने भी नहीं उठाई...

Shambhavi Chaudhary: पटना, एजेंसियां। समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने समाजवादी पार्टी की सांसद और प्रमुख नेता डिंपल यादव...

Sansad Ratna Award: लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न सम्मान मिला

Sansad Ratna Award: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए 17 सांसदों और दो स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित...

Asia Cup: 9 से 28 सितंबर के बीच एशिया कप क्रिकेट UAE में खेला जाएगा

Asia Cup: दुबई, एजेंसियां। एशिया कप 2025 UAE में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशियन...

Increased in monsoon: मानसून में नाक की समस्याएं बढ़ीं, जानें बचाव के आसान तरीके

Increased in monsoon: नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून का मौसम कई लोगों को राहत जरूर देता है, लेकिन साथ ही नमी और बैक्टीरिया की वजह से...

URL Shortener: 25 अगस्त से बंद हो जाएगा Google का मशहूर URL Shortener, जानें क्या होगा असर

URL Shortener: नई दिल्ली ,एजेंसियां। Google ने घोषणा की है कि उसकी प्रसिद्ध URL Shortener सर्विस "goo.gl" 25 अगस्त 2025 से बंद कर दी जाएगी।...

Health Tips: लिवर डैमेज के शुरुआती संकेत उंगलियों पर भी दिखते हैं, जानें 6 खास लक्षण

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। जब लिवर...

Kangana Ranaut: कंगना रनौत का नशा मुद्दे पर विवादित बयान

Kangana Ranaut: नई दिल्ली, एजेंसियां। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के नशे को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी...

Farmer died in Mandar: मांडर में कुएं में डूबने से किसान की मौत

Farmer died in Mandar: मांडर। मांडर थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जाड़ी गांव निवासी किसीन 55 वर्षीय महादेव उरांव की कुएं में डूबने से मौत हो गई।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories