रांची, एजेंसियां। राजधानी रांची के तुपुदाना में एक भीषण सड़क हादसे होने की खबर आ रही है।
इसमें दो लोगों की मौत की सूचना है। यह एक्सीडेंट तुपुदाना ओवरब्रिज के निकट हुआ है। बताया जा रहा है कि फ्लाइओवर के पिलर के पास बस और बालू लदे हाइवा की जोरदार टक्कर हुई है।
इस दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी। वहीं कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को रिम्स भेजा जा रहा है।
घटना तुपुदाना ओपी क्षेत्र के तुपुदाना ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाइवा और श्री हरिरथ नामक बस की आमने-सामने से टक्कर हुई।
फिर दोनों ही गाडि़यां ओवरब्रिज के पिलर से टकरा गयीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
अब दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि रांची-खूंटी मार्ग पर यातायात सामान्य हो सके।
इसे भी पढ़ें