Wednesday, July 30, 2025

टीम इंडिया ने अंग्रेजों को चटाई धूल, इंग्लैंड पारी और 64 रन से हारा, सीरीज 4-1 से जीती

गिल-रोहित की सेंचुरी, अपने 100वें टेस्ट में अश्विन ने लिये 9 विकेट

धर्मशाला। भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली।

लगभग पौने तीन दिन के खेल में भारत ने इंग्लैंड को धूल चटा दी। अंग्रेजों को गुरुर चूर चूर कर दिया।

HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। पहली पारी में इंग्लैंड 218 और टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत को दूसरी पारी में 259 रन का बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड टीम 195 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लिश टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 9 विकेट लिए।

जीत के हीरो रहे अश्विन

इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे हैं। उन्होंने दोनों पारियों में नौ विकेट चटकाए। अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट को यादगार बना दिया।

तीसरे दिन लंच से थोड़ी देर पहले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरे सेशन में ही सिमट गई।

जैसे-तैसे इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 195 रन बनाए। इंग्लैंड पहली पारी में भी 218 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक की मदद से पहली पारी में 477 रन बनाए थे।

टॉप के पांच बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया था। इसमें यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल है।

अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे दिन लंच से पहले चार विकेट चटकाकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और बेन डकेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

36 के स्कोर पर इंग्लैंड को ओली पोप के रूप में तीसरा झटका लगा, जिन्हें 19 के स्कोर पर अश्विन ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।

इसके बाद कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को पगबाधा आउट कर दिया। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने संघर्ष करते हुए 84 रन बनाये।

इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए? तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। अश्विन ने दूसरी पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की और 77 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता मिली। एक विकेट रवींद्र जडेजा के नाम रहा।

लगातार 17 घरेलू सीरीज जीत का रिकार्ड

यह घरेलू मैदानों पर भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है।

घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है।

भारत ने आखिरी बार 2012 में घरेलू सीरीज गंवाया था। तब इंग्लैंड ने भारत को भारत में 2-1 से हराया था।

उसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में कोई भी सीरीज नहीं हारी है और लगातार 17 बार प्रतिद्वंद्वी टीम को ढेर किया है।

भारत का हार-जीत का रिकार्ड बराबर

इस जीत की बदौलत टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 92 साल से चला आ रहा एक घाटा खत्म कर दिया है।

भारत ने 1932 में टेस्ट खेलना शुरू किया और धर्मशाला में हुए मुकाबले से पहले तक भारत की हार की संख्या जीत से ज्यादा थी।

अब जीत-हार का हिसाब बराबर हो गया है। अब भारत के नाम 579 टेस्ट मैचों में 178 जीत और इतनी ही हार हैं। 1 टेस्ट टाई रहा है और 222 ड्रॉ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

हिमाचल में कांग्रेस सरकार संकट में, 11 विधायक पहुंचे उत्तराखंड

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Draupadi Murmu: धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही...

Rape Case revealed: 14 साल की बच्ची बनी मां, तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Rape Case revealed: रांची। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। एक 14 साल की बच्ची जब मां बनी, तब...

Dhanbad traffic: 1 अगस्त को बदला रहेगा धनबाद का ट्रैफिक

Dhanbad traffic: धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेःबरटांड़ बस स्टैंड...

Smriti Irani: जब ‘तुलसी’ बनीं स्मृति ईरानी – शोभा कपूर की नजर से बदला टीवी का इतिहास

Smriti Irani: मुंबई, एजेंसियां। एकता ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का श्रेय उनकी मां शोभा कपूर को जाता है।...

Raid on illegal liquor: गिरिडीह में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raid on illegal liquor: गिरिडीह। जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

Share Market : लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान...

Share Market: मुंबई, एजेंसियां। बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। BSE Sensex और Nse Nifty दोनों ही हरे निशान पर...

Tulsi return: तुलसी की वापसी ने जगाईं पुरानी यादें, ‘क्योंकि सास भी…’ के सीजन 2 ने मचाया धमाल

Tulsi return: मुंबई,एजेंसियां। लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड...

Jharkhand Housing: झारखंड आवास बोर्ड अब बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

Jharkhand Housing: रांची। झारखंड आवास बोर्ड अब प्लॉट बेचेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories