Tuesday, July 8, 2025

अमित शाह से मिले चंद्रबाबू नायडू, TDP की NDA में शामिल होने की अटकलें

नई दिल्ली। एक बार फिर तेलगु देशम पार्टी की एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह चर्चा तब जोर पकड़ा, जब आज चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से कयास लगाये जा रहे हैं कि टीडीपी अब एनडीए का हिस्सा बन सकती है।

टीडीपी पहले भी एनडीए का हिस्सा रही है। छह साल पहले दोनों का गठबंधन टूट गया था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा अपने पुराने सहयोगियों को NDA में मिलाने की कोशिश में जुट गई है।

नीतीश कुमार की JDU के बाद ओडिशा में BJD के साथ भाजपा की बातचीत चल रही है। अब आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी भी NDA में जल्द ही शामिल हो सकती है।

बताया जा रहा है कि अमित शाह और चंद्रबाबू नायडू की मीटिंग में आंध्र प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है।

इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण भी थे। 2-3 दिन में अलांयस का औपचारिक ऐलान भी हो सकता है।

2019 तक TDP भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन NDA के सबसे महत्वपूर्ण घटक दलों में से एक था।

इसी बीच, TDP के सांसद के. रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा, TDP और जनसेना पार्टी ने आनेवाले चुनाव में साथ में काम करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें 

27 साल भारत में बाद मिस वर्ल्ड फिनाले, कल मुंबई में जुटेंगे सितारे

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन दिखे बिना रहें एक्टिव, जानें आसान तरीका [Stay active on Instagram without appearing online, know the easy way]

Instagram: नई दिल्ली, एजेंसियां। इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन रहते हुए भी...

DSPMU: B.sc. इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 25 जुलाई तक आवेदन [DSPMU: Application for B.Sc. Electronics by 25th July]

DSPMU: रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के बीएससी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img