Sunday, July 13, 2025

ACB का दावा- IAS विनय चौबे ने दिलवाया था विनय सिंह को 41 करोड़ का टेंडर! [ACB claims- IAS Vinay Chaubey got a tender worth Rs 41 crore for Vinay Singh!]

IAS Vinay Chaubey:

रांची। शराब घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, संगीन खुलासे हो रहे हैं। अब ACB ने दावा किया है कि IAS विनय चौबे ने विनय सिंह को 41 करोड़ का टेंडर दिलाने में मदद की थी। शराब घोटाला के गंभीर आरोपों में जेल में बंद वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ ACB ने DA केस मतलब आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया है।

ACB की आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की अब तक की जांच में यह जानकारी सामने आयी है कि विनय चौबे के करीबी और शराब घोटाला मामले में अभियुक्त विनय सिंह को स्किल डेवलपमेंट का 41 करोड़ का टेंडर दिया गया था।

IAS Vinay Chaubey:5 साल का टेंडर एक बार में ही दे दिया गयाः

हैरानी की बात यह है कि विनय सिंह को पांच वर्षों का टेंडर एक बार में ही दे दिया गया और 4 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान भी कर दिया गया। यह टेंडर विनय सिंह को वर्ष 2017 में मिला था। विनय सिंह को जब स्किल डेवलेपमेंट का टेंडर मिला, उस वक़्त रवि रंजन मिशन डायरेक्टर थे और सचिव अजय कुमार थे। रवि रंजन से ACB इस टेंडर को लेकर सवाल कर चुकी है।

IAS Vinay Chaubey:किसकी पैरवी से मिला टेंडर, हो रही जांचः

पूछताछ के दौरान ACB इस बात की जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है कि विनय सिंह को 41 करोड़ का टेंडर किसकी पैरवी पर दिया गया था और टेंडर दिलवाने में किसकी भूमिकी थी। ACB इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या विनय चौबे के कहने पर विनय सिंह को स्किल डेवलेपमेंट का 41 करोड़ का पांच वर्षों का टेंडर दिया गया था।

बता दें कि रांची के चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी और नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह शराब घोटाला मामले में भी विनय चौबे के साथ अभियुक्त बनाये गये हैं।

ACB ने IAS विनय चौबे के विरुद्ध हजारीबाग से जुड़े वन भूमि घोटाला और खासमहल भूमि घोटाला में जो PE (पर्मीनिलरी इंक्वायरी) दर्ज की है. उसमें यह बात सामने आयी है कि विनय चौबे ने हजारीबाग DC रहते हुए विनय सिंह के पारिवारिक सदस्यों को लाभ पहुंचाया है ।

इसे भी पढ़ें

IAS Vinay Chaubey: निलंबित IAS विनय चौबे पर भ्रष्टाचार के आरोप, ACB जांच में मिली बड़ी अनियमितताएं

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

श्रावणी मेला 2025 : मेले में बहुत कुछ है खास [Shravani Mela 2025: There is a lot special in the fair]

Shravani Mela 2025: देवघर। देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी...

Jhargram-Dhanbad Express: झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 14 व 16 को रद्द [Jhargram-Dhanbad Express canceled on 14th and 16th]

Jhargram-Dhanbad Express: जमशेदपुर। आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के...

Witch hawthorn: पूर्णिया में फिर डायन बताकर दबंगों ने महिला को पीटा [In Purnia, the goons beat up a woman again calling her a...

Witch hawthorn: पूर्णिया, एजेंसियां। बिहार के पूर्णिया जिले में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img