Thursday, October 23, 2025

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर में विशेष ट्रैफिक प्लान, वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश [Special traffic plan in Muzaffarnagar for Kanwar Yatra, important instructions for drivers]

- Advertisement -

Kanwar Yatra:

मुजफ्फरनगर, एजेंसियां। सावन के पावन महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इस दौरान कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू किया जाएगा। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Kanwar Yatra:पुलिस अधिकारियों के अनुसार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 11 जुलाई से दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे और गंगा नहर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, 18 जुलाई से इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इस दौरान नेशनल हाईवे का एक किनारा विशेष रूप से केवल कांवड़ यात्रा के लिए आरक्षित रखा जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Kanwar Yatra:कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से 23 जुलाई

कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी, जिसमें लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु भाग लेने का अनुमान है। तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिले को 18 जोन और 88 सेक्टरों में बांटा गया है। यात्रा मार्गों पर कुल 1543 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि पूरी निगरानी बनी रहे। शिविर आयोजकों को भी अपने शिविरों में सीसीटीवी लगाने और कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र रखने का निर्देश दिया गया है।

Kanwar Yatra:तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 60 विशेष बसें चलेंगे

यूपी रोडवेज भी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 60 विशेष बसें चलाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर रखी है और 43 चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में करीब 100 बिस्तर तीर्थयात्रियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सुरक्षा के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में गंगा, यमुना और गंगा नहर के किनारे पुलिस गोताखोर तैनात किए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों और तीर्थयात्रियों से सहयोग करने की अपील की है ताकि यात्रा सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त हो सके।

इसे भी पढ़ें

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा पर राजनीति गरमाई, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को घेरा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories