Thursday, August 28, 2025

एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला, अमेरिका पार्टी का किया बचाव [Elon Musk’s scathing attack on Donald Trump, defends America Party]

- Advertisement -

Elon Musk:

वाशिंगटन, एजेंसियां। टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी “America Party” का बचाव करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने मस्क की पार्टी को “मजाक” बताया था और कहा था कि इससे अराजकता फैलेगी, जिसके जवाब में मस्क ने X (पूर्व ट्विटर) पर साइंस-फिक्शन उपन्यास Dune से प्रसिद्ध उद्धरण पोस्ट किया – “Fear is the mind-killer. Fear is the little death that brings total obliteration.” मस्क ने इसे डर की राजनीति करार देते हुए कहा कि America Party रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स की मिलीभगत से बनी “यूनिपार्टी” के खिलाफ है, जो देश को लोकतंत्र के नाम पर भ्रष्टाचार और कर्ज के दलदल में धकेल रही है।

Elon Musk:One Big Beautiful Bil

उन्होंने ट्रंप के “One Big Beautiful Bill” की भी आलोचना की और लिखा कि जब सत्ता में शामिल सभी लोग एकजुट होकर देश को कर्ज में डुबो रहे हों, तब विपक्ष जैसी कोई चीज़ नहीं बचती और जनता सिर्फ एक पार्टी की तानाशाही में जी रही होती है। मस्क ने America Party को इस एकतरफा व्यवस्था का तोड़ बताते हुए कहा कि इसका मकसद अमेरिकी नागरिकों को उनकी खोई हुई स्वतंत्रता लौटाना है।

यह बयानबाज़ी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मस्क की पार्टी की एंट्री से यह साफ है कि वह खुद को एक वैकल्पिक ताकत के रूप में पेश कर रहे हैं, जो पारंपरिक दोनों पार्टियों से हटकर एक नई राजनीतिक दिशा देने का दावा करती है। ट्रंप और मस्क के बीच यह टकराव आने वाले चुनावी माहौल को और भी गर्मा सकता है।

इसे भी पढ़ें

ट्रंप vs मस्क: क्या एलन मस्क की कंपनियों की सब्सिडी अब खतरे में?

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Adani Group: अडाणी ग्रुप को राहत कैसे मिली, कमेटी करेगी जांच

Adani Group: रांची। झारखंड में अडाणी ग्रुप को राहत और सहुलियत कैसे मिली, इसकी जांच होगी। अडाणी पावर प्लांट को जमीन और कई अन्य तरह...

मधु कोड़ा केसः मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज

Madhu Koda case: रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट...

Fraud in Marriage: शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और 25 लाख की ठगी का आरोप

Fraud in Marriage: गोड्डा। नेपाल की एक महिला ने झारखंड के युवक पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना में...

Sudhivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू बोले-छात्र संघ का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से होगा

Sudhivya Kumar Sonu: रांची। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ का...

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rahul Gandhi: सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा रंग पकड़ चुका है। इस यात्रा...

JSSC-CGL case: पेपर लीक के नाम पर हुई ठगी

JSSC-CGL case: रांची। सीआइडी की जांच में खुलासा हुआ है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम...

Fake job scam busted: फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़, 179 युवक-युवतियां मुक्त: 4 गिरफ्तार

Fake job scam busted: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में फर्जी नौकरी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। यहां युवाओं से 25-25 हजार रुपये की वसूली...

Testimony begin: विधायक सरयू राय के खिलाफ गवाही शुरू

Testimony begin: रांची। पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories