Heavy rain:
रांची। झारखंड के अधिकांश स्थानों पर आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, दक्षिण और उत्तर पूर्वी झारखंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि वहां भारी बारिश की चेतावनी फिलहाल नहीं दी गई है।
अच्छी बारिश के बाद खेतों में धान लगाने की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 2 जुलाई से 6 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं 7 और 8 जुलाई को भी गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की संभावना बनी रहेगी।
Heavy rain:वज्रपात और भारी बारिश का अलर्टः
मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला, खूंटी, सिंहभूम समेत कई जिलों को संभावित वज्रपात की चेतावनी के दायरे में रखा है। कुल मिलाकर आने वाले सप्ताह में झारखंड में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी और किसानों एवं आमजन को वर्षा से लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें