CM Nitish Kumar:
पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को हर महीने मिलने वाली पेंशन की राशि दोगुना से भी अधिक कर दी गई है। पहले जहां ये पेंशन 400 रुपये प्रति माह थी, अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई राशि जुलाई महीने से सभी लाभार्थियों के खातों में हर माह की 10 तारीख को भेजी जाएगी।
CM Nitish Kumar:इस योजना से कितने लोगो को मिलेगा लाभ ?
इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वृद्धजन समाज के अनमोल सदस्य हैं और उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।
यह घोषणा बिहार में आगामी चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विपक्ष द्वारा अक्सर सामाजिक कल्याण योजनाओं को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बढ़ोतरी से सरकार की छवि मजबूत होने की उम्मीद है। पेंशन राशि में वृद्धि से गरीब और असहाय वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।
CM Nitish Kumar:सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बिहार सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है, जो समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विधवा महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांगजन नियमित मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पाते हैं। इस नई पेंशन राशि की घोषणा को बिहार के चुनावी माहौल में एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है, जो सरकार की लोकप्रियता को बढ़ा सकता है और लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें