Kapil Sharma:
मुंबई, एजेंसियां। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा अपने फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ गए हैं। इस नए सीजन का पहला एपिसोड आज 21 जून 2025 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस लंबे समय से इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है।
Kapil Sharma:’द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3′
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का पहला एपिसोड खास होगा क्योंकि इस बार कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान मेहमान बनकर आएंगे। दोनों की जोड़ी में खूब मस्ती और हंसी-ठिठोली देखने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स ने भी इस एपिसोड का मजेदार प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान और कपिल के बीच हंसी के ठहाके साफ नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है, “सिकंदर का स्वैग + कपिल की टाइमिंग = ब्लॉकबस्टर।” यह शो अब हर शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
Kapil Sharma:शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी
इस सीजन में करीब पांच साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी वापसी कर रहे हैं, जो शो में जज की भूमिका निभाएंगे। सिद्धू के ठहाकों से शो में पुरानी यादें ताजा होंगी। साथ ही, अर्चना पूरन सिंह भी जज की कुर्सी पर बनी रहेंगी। कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर भी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। फैंस के लिए यह समय है हंसी और मस्ती के पलों को जीने का, क्योंकि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ लेकर आ रहा है कॉमेडी का पूरा डोज।
इसे भी पढ़ें
कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को मिली नोटिस