Yoga Day:
जानिए 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रांची। दुनियाभर में शनिवार 21 जून को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”
बता दें कि हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ योगाभ्यास का नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन परंपरा और सेहतमंद जीवनशैली को दुनिया से जोड़ने का प्रतीक बन चुका है। 2025 में यह दिन “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम के साथ मनाया जा रहा है।
Yoga Day:
झारखंड में योग दिवस पर खासा उत्साह दिख रहा है। यहां स्कूल-कॉलेजों में योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रांची के सरकारी स्कूलों में भी योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रांची में कांके स्थित कुम्हरिया यूपीजी हाईस्कूल को नोडल सेंटर बनाया गया था, जहां राज्य के अधिकारियों की देखरेख में योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ।
इसमें स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यहां आयोजित कार्यक्रम का अनुशरण अन्य सभी स्कूलों ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे। मौके पर स्कूल के शिक्षक और अधिकारियों ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को इसे नियमित रूप से जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी और डॉ श्यमा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में भी योग दिवस पर योगाभ्यास के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें
Yoga Day 2025: योग दिवस 2025: सनातन धर्म का प्रथम योगी कौन था? जानिए योग की प्राचीन कहानी