Air India flight:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली से पुणे जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट में शुक्रवार को पक्षी टकराने की घटना सामने आई है। विमान पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा, लेकिन टकराव का पता इसी समय चला। इसके बाद एयरलाइन ने विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी है। एअर इंडिया ने बताया कि 20 जून को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान AI-2470 पक्षी टकराव के कारण रद्द कर दी गई है। विमान की व्यापक जांच इंजीनियरिंग टीम कर रही है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, भोजन और रुकने की सुविधाएं प्रदान करने की बात कही है। टिकट रद्द करने पर यात्रियों को पूरा रिफंड या पुनः बुकिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Air India flight:एअर इंडिया की अन्य उड़ानों पर भी असर
इससे पहले एयरलाइन ने रखरखाव, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। इनमें दुबई, मेलबर्न, चेन्नई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच की सेवाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर चार अंतरराष्ट्रीय और आठ घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं।
Air India flight:उड़ानें घटाने का ऐलान
एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कम करने और तीन विदेशी मार्गों पर सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। हालिया विमान दुर्घटना के बाद सुरक्षा जांचों को बढ़ाने के कारण यह कदम उठाया गया है, जिसका प्रभाव उड़ानों पर पड़ा है। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के लिए संपर्क में रहने की अपील की है।
इसे भी पढ़े
Air India flight: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, उड़ान से पहले आई खराबी