Ranchi Municipal Corporation:
रांची। रांची नगर निगम को नया नेतृत्व मिल गया है। शुक्रवार, 20 जून 2025 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी सुशांत गौरव ने नगर आयुक्त के रूप में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार व गौतम प्रसाद साहू, मुख्य अभियंता प्रवीण जयंत भेंगरा, नगर निवेशक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता सहित अन्य प्रमुख कर्मचारी शामिल थे।
Ranchi Municipal Corporation:पदभार ग्रहण करने के बाद
पदभार ग्रहण करने के बाद, सुशांत गौरव ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नगर निगम पूरी सक्रियता से कार्य करेगा ताकि नागरिकों को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।
Ranchi Municipal Corporation:नई जिम्मेदारियों के साथ सुशांत गौरव
नगर आयुक्त के रूप में सुशांत गौरव की नियुक्ति से शहरवासियों को नगर निगम के कामकाज में नई ऊर्जा और गति की उम्मीद है। रांची जैसे तेजी से बढ़ते शहर में सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। नई जिम्मेदारियों के साथ सुशांत गौरव के कार्यकाल पर अब सभी की निगाहें टिकी होंगी।
इसे भी पढ़ें