Ekta Kapoor:
मुंबई, एजेंसियां। टेलीविजन अभिनेता राम कपूर और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच कुछ समय पहले हुई अनबन अब शांत होने लगी है। राम कपूर ने एकता कपूर के शो “बड़े अच्छे लगते हैं” के इंटीमेट सीन को लेकर किए गए अपने कमेंट पर हुई बहस के बाद एकता का समर्थन करते हुए कहा है कि वह जो चाहे कह सकती हैं, लेकिन वे खुद इस विवाद में कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। राम ने एकता के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई और कहा कि उन्होंने उनके करियर को वह अवसर दिया जो किसी और ने नहीं दिया।
इसीलिए वह उनकी आलोचना पर भी शांत रहेंगे और कोई भी विवाद नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह आग में घी नहीं डालना चाहते और इस मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं। राम कपूर ने यह भी कहा कि एकता कपूर के पास उनके करियर पर बोलने का पूरा अधिकार है क्योंकि उन्होंने ही उन पर विश्वास किया था जब किसी और ने नहीं किया।
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने राम कपूर पर कसा तंज
वहीं, इस विवाद में एकता कपूर ने राम कपूर के वजन घटाने पर तंज कसा था, जिस पर राम की पत्नी गौतमी कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी। राम ने इसे मजाक बताया और कहा कि उनकी पत्नी को उनके विचारों की पूरी समझ है। विवाद का केंद्र बना “बड़े अच्छे लगते हैं” का इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिससे यह मुद्दा और भी सुर्खियों में आया था। अब राम कपूर ने इस मामले में अपने सुर बदले हैं और शांति का संदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें
Entertainment: एकता कपूर ने किया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का ऐलान, ‘तुलसी’ की वापसी’