IndiGo flight :
चेन्नई, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चेन्नई से मदुरै जा रहे विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद ही पायलट को विमान में गड़बड़ी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लौटने की अनुमति मांगी।
IndiGo flight :एयरपोर्ट अधिकारियों ने दी जानकारी
एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी कि विमान में कुल 68 यात्री सवार थे और सभी की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उन्हें प्लेन से नीचे उतार लिया गया। पायलट की तत्परता और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मदद से विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस घटना को लेकर अब तक इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन सभी यात्रियों को विमान से निकालने के बाद तकनीकी जांच की जा रही है।
IndiGo flight :फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया
फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि उड़ान के कुछ देर बाद विमान में कुछ हलचल और असामान्य कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद कैप्टन ने यात्रियों को सूचित किया कि तकनीकी कारणों से विमान वापस लौट रहा है।
IndiGo flight :क्या है मामला?
गौरतलब है कि हाल के महीनों में घरेलू उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ियों की खबरें बढ़ी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और विमान कंपनियों की तकनीकी तैयारी पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट प्रशासन ने वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की संभावनाओं पर काम शुरू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें
IndiGo flight bomb threat: इंडिगो फ्लाइट को मिली बम धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग