Havoc of rain:
रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के 11 जिलों में अचानक बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा के चार जिलों में भी बाढ़ का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
Havoc of rain: पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में 145 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदियां उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में 200 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है, खासकर निचले इलाकों की स्थिति गंभीर बनी रहेगी।
Havoc of rain: IMD ने संबंधित प्रशासन को किया सतर्क
IMD ने संबंधित प्रशासन को सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से भी सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। कोलकाता, मुंबई, भुवनेश्वर, रांची समेत कई अन्य शहरों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें