Tuesday, July 8, 2025

खेसारी लाल की पॉलिटिकल एंट्री से बिहार में हलचल

छपरा। भोजपुरी के एक और सितारे खेसारी लाल की पॉलिटिकल एंट्री ने बिहार में हलचल पैदा कर दी है।

लोकसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव के बाद भोजपुरी के अन्य स्टार भी चुनावी मैदान में उतरने को आतूर हैं।

पावर स्टार पवन सिंह को तो बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दे भी दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया।

अब खबर है कि खेसारी लाल यादव भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पार्टी और सीट फाइनल नहीं है।

कहा जा रहा है कि आरजेडी की टिकट पर खेसारी लाल यादव छपरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव छपरा के ही रहने वाले हैं।

कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे थे। उनके साथ राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह भी थे।

इसके अलावा सुधांशु रंजन पांडेय और रामबाबू राय भी खेसारी के साथ थे। तब से ही चर्चा है कि भोजपुरी स्टार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

राबड़ी देवी और आरजेडी नेताओं के साथ खेसारी की तस्वीर सामने आने के बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई।

इसके बाद जन विश्वास महारैली से एक दिन पहले खेसारी और तेजस्वी पटना में एक साथ नजर आए थे। दरअसल, रैली में शामिल होने के लिए आरजेडी समर्थक पटना पहुंचे थे।

उनके मनोरंजन के लिए खेसारी लाल यादव अपनी टीम के साथ पटना में थे। खेसारी जब मंच पर पहुंचे थे, तो तेजस्वी भी मौजूद थे।

तब तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेसारी युवा हैं। वो भी चाहते हैं कि बिहार का विकास हो। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद ही खेसारी लाल के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

खेसारी लाल यादव सारण जिले के रहने वाले हैं। उनका गांव महाराजगंज लोकसभा में है। इस सीट पर राजपूत और भूमिहार वोटर निर्णायक हैं।

वहीं सारण में यादवों की संख्या अच्छी खासी है। खेसारी भी यादव समाज से ही आते हैं। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि खेसारी लाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें 

कर्नाटक विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 3 गिरफ्तार

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Amit Shah: अमित शाह 9 जुलाई को रांची आयेंगे, हेमंत भी लौटेंगे [Amit Shah will come to Ranchi on July 9, Hemant will also...

Amit Shah: रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img