Sanjay Kapoor:
नई दिल्ली, एजेंसियां। फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज, 19 जून 2025 को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे किया जाएगा। संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पोलो खेलते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।
Sanjay Kapoor:पार्थिव शरीर को लंदन से दिल्ली लाया गया
संजय कपूर के पार्थिव शरीर को लंदन से दिल्ली लाया गया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ पहले ही दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। इसके अलावा, करिश्मा की बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में करीना और सैफ बेहद शांत और गंभीर नजर आए। दोनों सीधे कार से उतरकर बच्चों और करिश्मा के पास चले गए।
Sanjay Kapoor:18 जून को मिली थी मैसेज
संजय कपूर की फैमिली की ओर से 18 जून को एक आधिकारिक सूचना साझा की गई थी, जिसमें अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट की जानकारी दी गई थी। प्रेयर मीट 22 जून को शाम 4 से 5 बजे तक दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से विवाह किया था, जिनसे उनका एक बेटा भी है।
इसे भी पढ़ें
Sanjay Kapoor: संजय कपूर के आखिरी शब्द: ‘मैंने कुछ निगल लिया है मुधुमक्खी निगलने से हुआ था निधन