Gold and silver Price:
नई दिल्ली, एजेंसियां। 19 जून 2025 को वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव खासतौर पर ईरान और इज़रायल के बीच जारी तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़ी अनिश्चितता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है। निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा लाभ सोने और चांदी को मिला है।
Gold and silver Price:आज 24 कैरेट सोना का भाव
आज 24 कैरेट सोना 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब ₹560 महंगा है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,11,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, जो एक दिन पहले ₹1,10,100 रुपये थी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोना ₹92,510 और 18 कैरेट सोना ₹75,700 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।
Gold and silver Price:शहरवार सोने के भाव (24 कैरेट):
दिल्ली: ₹1,01,070
मुंबई: ₹1,00,920
चेन्नई: ₹1,00,920
कोलकाता: ₹1,00,920
बेंगलुरु: ₹1,00,920
हैदराबाद: ₹1,00,920
Gold and silver Price:विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और एक्सचेंज रेट जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। भारत में सोना न केवल निवेश का एक सुरक्षित विकल्प है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी है। शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में स्थिरता बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें
Gold price: आज सस्ता हुआ सोना या महंगा? जानें 12 जून को आपके शहर में क्या हैं रेट्स