नई दिल्ली। सोने की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। इसके पीछे-पीछे चांदी ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
आज यानी 5 मार्च को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 64,404 रुपये रही। वहीं चांदी भी 72 हजार रुपये के पार चली गई है। बीते 4 दिसंबर को सोने की कीमत 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
इसके साथ ही, चांदी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। ये 1,261 रुपए महंगी होकर 72,038 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,777 रुपए पर थी।
फरवरी में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली थी। महीने की शुरुआत यानी 1 फरवरी को सोना 62,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 29 फरवरी को 62,241 रुपए पर आ गया था।
यानी बीते महीने में इसकी कीमत में 534 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। वहीं चांदी भी 71,153 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 69,312 रुपए पर आ गई थी।
इसे भी पढ़ें
ISIS से जुड़े बेंगलुरु विस्फोट के तार,7 राज्यों में NIA की रेड, 5 हिरासत में