Garhwa Crime:
गढ़वा। गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव पति द्वारा की जा रही पिटाई से तंग आकर पत्नी सुनीता ने पति के खिलाफ खौफनाक साजिश रची। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उसने पति को जहर खिलाकर मार डाला, क्योंकि वह उसे काफी प्रताड़ित कर रहा था। उसने पति बुथनाथ सिंह की चिकन में जहर खिलाकर जान ले ली। दोनों की शादी को अभी एक महीने भी नहीं हुए थे।
Garhwa Crime: अवैध संबंध काशक था पति कोः
अवैध संबंध के शक में पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। उसने पत्नी को आयरन से दागा, प्राइवेट पार्ट में मिर्च तक डाल दिया था। इतना ही नहीं वह उसके साथ जबरदस्ती असामान्य यौन संबंध बनाता था, जिससे उसे असीम पीड़ा से गुजरना पड़ता था।
Garhwa Crime: पहले भी दो बार जहर देने की कोशिश कीः
पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि सुनीता ने अपने पति को मारने के लिए पहले दो बार खाने में जहर मिलाया, लेकिन दोनों बार पति ने खाना खाने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी ने तीसरी बार चालाकी से गरमा-गरम चिकन तैयार किया और उसमें जहर मिलाकर पति को परोस दिया। चिकन की ललचाई खुशबू और स्वाद के आगे पति खुद को रोक नहीं पाया और जहरयुक्त खाना खा लिया। खाने के कुछ घंटों बाद सुबह करीब चार बजे बुधनाथ को पेट में तेज दर्द हुआ और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें