Friday, July 4, 2025

Rainfall in June: जून में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड , 11 जिलों में भारी बारिश का कहर [Rainfall in June breaks 10-year record, heavy rain wreaks havoc in 11 districts]

Rainfall in June:

रांची। झारखंड में इस वर्ष जून महीने में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जून 2025 में राज्य के कई जिलों में पिछले 10 वर्षों की तुलना में सबसे अधिक वर्षा हुई है। राजधानी रांची में अब तक 500 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा जैसे जिलों में 400 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। खूंटी, गुमला, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 300 मिमी से ऊपर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। कुल मिलाकर, 11 जिलों में 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी अधिक है।

Rainfall in June:मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में और भी तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रांची, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और बोकारो में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।इन इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। यह खराब मौसम 3 जुलाई तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग और प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। संबंधित जिलों में प्रशासन ने आपातकालीन प्रबंध और राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून पड़ा कमजोर, अब तक 11% कम बारिश 

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img