Wednesday, September 17, 2025

ISIS से जुड़े बेंगलुरु विस्फोट के तार,7 राज्यों में NIA की रेड, 5 हिरासत में

- Advertisement -

बेंगलुरू। आखिर वही, हुआ जिसका संदेह था, बेंगुलूरू के रस्टोरेंट विस्फोट के आतंकी कनेक्शन मिले हैं।

इस बम ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़ते दिख रहे हैं। NIA ने इसकी जांच तेज कर दी है। मंगलवार सुबह से ही NIA की छापेमारी जारी है।

जांच एजेंसी ने 7 राज्यों के 17 ठिकानों पर रेड डाली है। इस दौरान चेन्नई से 5 लोग हिरासत में लिये गये हैं। हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्वसरम कैफे में शुक्रवार को बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे।

अब बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) मंगलवार को मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है।

NIA की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है।

उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में ग्रेनेड की खरीद के मामले में रेड की गई।

रेड के दौरान बड़ी संख्या में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए हैं। जुनैद नाम का शख्स रामेश्वयरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी पहुंची है।

तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड जारी है। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक NIA की 7 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई बेंगलुरु जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा साथी कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से भी जुड़ी है।

एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में NIA ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

NIA के आरोप पत्र में केरल के कन्नूर का टी नसीर शामिल है, जो 2013 से बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके दो साथी जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भागने का संदेह है।

18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु पुलिस ने 7 लोगों से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी जब्त किया था। 2017 में ये सातों बेंगलुरु की जेल में थे।

यहीं पर ये लश्कर आतंकी टी नसीर के संपर्क में आए थे। नसीर इन्हें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती करना चाहता था। उसने सबसे पहले इन्हें अपने बैरक में शिफ्ट करवाया और फिर इनका माइंड वॉश किया।

रामेश्वरम कैफे के पास आरोपी का CCTV फुटेज, जिसमें वह बस स्टॉप से कैफे जाता दिख रहा है।

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

शख्स एक बैग लेकर आया था। कैफे में उसने इडली ऑर्डर किया, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद 11:45 बजे बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज अभी सामने नहीं आया है। जो CCTV फुटेज और फोटोज अभी सामने आए हैं, वो भी आधिकारिक सोर्स से नहीं मिले हैं। ये सोशल मीडिया पर हैं।

इसे भी पढ़ें 

लोकसभा चुनाव के पहले, धोनी के पोस्ट ने मचाई खलबली

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Agra Trip: ताजमहल के अलावा आगरा के पास एक्सप्लोर करें ये 5 शानदार जगहें

Agra Trip: नई दिल्ली, एजेंसियां। ताजमहल देखने के लिए आगरा हर साल सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अगर आप पहले ही आगरा...

Nano Banana Trend: 3D और रेट्रो-स्टाइल फोटो बनाना है मजेदार, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Nano Banana Trend: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को...

Important events: 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा...

Today horoscope: आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025, बुधवार

Today horoscope: मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 सितम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 17 सितम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - आश्विनपक्ष - कृष्णतिथि - एकादशी रात्रि...

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories