Ratu Road Flyover:
रांची। HEC के विस्थपित संघ नेता कुणाल नाथ शाहदेव साहित समाज के कई लोगो ने रातू रोड फ्लाईओवर का नामकरण शहीद विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किये जाने की मांग की है। इसे लेकर संघ ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केन्द्रिय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि रांची के रातू रोड में बना एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम झारखंड छोटानागपुर के महान स्वतंत्रता सैनानी अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर रखा जाये।
ऐसे महानायक जिन्होनें अंग्रेजों के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति देकर अपना सर्वस्व निछावर किया और झारखंड के ऐतिहासिक जगरनाथपुर मंदिर का निर्माण भी इनके ही परिवार ने कराया। इस एलिवेटेड कॉरिडोर को ऐसे महानायक के नाम से नामकरण करने हेतु समाज के मुख्य लोगो में विजय मुंडा, अजय बैठा, दीपक कुमार केसरी, दिलीप सिंह, ऋषि सिंह देव, सुशांत शाहदेव, राका शाहदेव, युवराज झा, ऋषव विश्वकर्मा, हरीश शाहदेव, मिहिर शाहदेव, ननकू लोहरा, मुक्ति जायसवाल, मेराज़ आलम और सरजू महतो आदि ने इस मांग का समर्थन किया है।
इसे भी पढ़ें
Ratu Road Flyover: 19 जून नहीं, अब 3 जुलाई को होगा रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन