Trump leaves G7 summit :
अलबर्टो, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा में चल रही G7 समिट बीच में छोड़कर अमेरिका लौट गये हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रम्प ने यह फैसला मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते लिया। वहीं ट्रम्प ने कहा, ‘मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा हूं। बात उससे कहीं बड़ी है।’ समिट के पहले दिन G7 देशों ने इजराइल का समर्थन किया।
Trump leaves G7 summit :6 राज्यों के नेताओं से मिले पीएम मोदीः
समिट के दूसरे दिन PM मोदी ने 6 वर्ल्ड नेताओं से मुलाकात की। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो, ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनीज, द. अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, साउथ कोरिया राष्ट्रपति लीजे म्युंग शामिल हैं।
Trump leaves G7 summit :G7 क्या है:
G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। ये देश हैं- अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी। पहले इसका नाम G-8 हुआ करता था। 2014 में रूस ने पड़ोसी देश क्रीमिया पर कब्जा कर लिया तो बाकी सदस्य देशों ने रूस को ग्रुप से बाहर कर दिया। इसका नाम G7 हो गया। दुनिया की GDP में G7 देशों की 28.4% हिस्सेदारी है।
इसे भी पढ़े