Weather update :रांची में अब तक सामान्य से 217% ज्यादा बारिश
रांची। झारखंड में मानसून अभी लगातार एक्टिव है। शनिवार यानी आज राज्य के 13 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Weather update:इन जिलों में येलो एलर्टः
इनमें रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और बोकारो शामिल हैं।
Weather update: इन जिलों में 29 जून के लिए ऑरेंज अलर्टः
वहीं, 29 जून को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची और गुमला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिस पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Weather update:अगले दो दिन भी झमाझम बारिश के आसारः
30 जून को भी राज्य के 9 जिलों में और 1 जुलाई को 5 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दिनों में भी यलो अलर्ट जारी रहेगा।
खासकर गढ़वा, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Weather update:राज्य में धानरोपनी शुरूः
अच्छी बारिश होने की वजह से राज्य के कई जिलों में धान रोपनी भी शुरू हो गई है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग स्तर की वर्षा दर्ज की गई। बहरागोड़ा में सबसे अधिक 16 मिमी, मेदिनीनगर में 1 मिमी, बोकारो में 5 मिमी, लातेहार में 5 मिमी और देवघर में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
हजारीबाग और गुमला में 2-2 मिमी बारिश हुई है। आज भी रांची में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में बारिश की संभावना बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें
Weather Update: रांची सहित आठ जिलों में 26 जून को भारी बारिश, 29 जून तक के लिए यलो अलर्ट