Wednesday, October 22, 2025

आज गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि भी संभव, 8 से होगा मौसम साफ

- Advertisement -

रांची। झारखंड के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। जम्म-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हिमालय की तराइयों में भारी बर्फबारी के कारण झारखंड में ठंडी हवाएं सुबह से बह रही हैं।

जिन लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने छोड़ दिये थे, उन्होंने एक बार फिर से अपने गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। राज्य के कई हिस्सों खासकर उत्तरी और मध्य हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रभावी रूप से दिख रहा है।

इस कारण रविवार की रात और सोमवार को सुबह राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 8 मार्च तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है। एक सप्ताह पूर्व तक हालात गर्मी वाले बनने शुरू हो गए थे, लेकिन दो दिनों से हो रही वर्षा ने फिर से ठंड बढ़ा दी है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा 39 मिमी धनबाद जिले के मैथन में रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 और 7 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्सों (विशेषकर कोल्हान) में बारिश हो सकती है। 8 मार्च से मौसम साफ हो जायेगा।

वर्षा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, पेड़ के नीचे न रहने, बिजली के खंभों से दूर रहने और किसानों से वर्षा के समय खेतों का रुख न करने की अपील की है।

उन्होंने रुक-रुककर हो रही वर्षा से आमजनों के साथ साथ किसानों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन्होंने लोगों से इस मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहे बादल और बारिश से तापमान में भी बदलाव आ रहा है। बादल रहने के कारण पारा गिर रहा है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक हो जा रहा है। राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें 

मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाए:

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories