Jharkhand IPS Ashish Batra :
रांची। झारखंड कैडर के 1997 बैच के IPS अधिकारी आशीष बत्रा को केंद्र सरकार ने अपर महानिदेशक (ADG) रैंक में इंपैनल किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत आशीष बत्रा को केंद्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वे फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
Jharkhand IPS Ashish Batra:31 आईपीएस अधिकारियों को ADG रैंक में प्रमोशन
यह इंपैनलमेंट कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा पूरे देश के 1996 और 1997 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए किए गए पैनलिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 31 आईपीएस अधिकारियों को ADG रैंक में प्रमोट किया गया है। खास बात यह है कि झारखंड से इस सूची में केवल आशीष बत्रा का नाम है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आशीष बत्रा की इस सफलता से झारखंड पुलिस और राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं, और यह उनके शानदार करियर की एक और बड़ी मील का पत्थर साबित हुई है।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand IPS Officer: झारखंड में 48 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला, 14 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले