Health Minister Irfan Ansari:
रांची। झारखंड में आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और समाधान करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक खास पहल शुरू की है। इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 17 जून को कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाएंगे। इस जनता दरबार में जनता सीधे मंत्री से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेगी, जिससे बेहतर समाधान मिल सके।
Health Minister Irfan Ansari:5 जून को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया आयोजित जनता दरबार
इससे पहले 5 जून को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी इसी तरह का जनता दरबार आयोजित किया था। इसके अलावा, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी जल्द ही जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों से संवाद करेंगे। इस पहल का मकसद सरकार और जनता के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
इसे भी पढ़ें