Wednesday, October 22, 2025

voter list: बिहार में वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू, 1-1 व्यक्ति की हो रही पहचान [Verification of voter list started in Bihar, every person is being identified]

- Advertisement -

voter list:

पटना, एजेंसियां। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू हो गया है। इसके तहत चुनाव आयोग की तरफ से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य फर्जी या डुप्लीकेट वोटरों को हटाकर नए योग्य मतदाताओं को जोड़ना है। यह पुनरीक्षण लगभग 22 वर्षों बाद किया जा रहा है। पिछली बार यह प्रक्रिया वर्ष 2003 में हुई थी।

voter list: क्या है सत्यापन की प्रक्रियाः

सबसे पहले तो बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 27 जुलाई 2025 तक मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरवाएंगे और उनके दस्तावेजों की जांच करेंगे। यह फॉर्म BLO खुद मतदाताओं के घर तक पहुंचाएंगे। मतदाता चाहें तो इसे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। यह फॉर्म निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर उपलब्ध है।

voter list: ये दस्तावेज देने होंगेः

सत्यापन के लिए मतदाता को अपने जन्म की तारीख और पते से संबंधित वैध दस्तावेज देने होंगे, जो उनकी भारतीय नागरिकता को प्रमाणित करता हो। दस्तावेज देने की शर्तें लोगों के जन्म तिथि के आधार पर अलग-अलग हैं। बता दें कि 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे लोगों के लिए केवल स्वयं का एक वैध दस्तावेज देना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे लोगों को स्वयं का दस्तावेज देने के साथ-साथ माता या पिता में से किसी एक का वैध दस्तावेज भी देना होगा। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे लोग स्वयं का और दोनों माता-पिता में से किसी एक का वैध दस्तावेज देना आवश्यक होगा। यदि माता-पिता भारतीय नहीं हैं, तो जन्म के समय का वैध पासपोर्ट और वीजा की स्वप्रमाणित प्रति देनी होगी।

voter list: मान्य दस्तावेजः

इन दस्तावेजों में से कोई भी एक वैध दस्तावेज दिया जा सकता है, जिसमें कोई भी सरकारी पहचान पत्र या पेंशन भुगतान आदेश, 1 जुलाई 1987 से पहले का कोई प्रमाण पत्र या दस्तावेज जैसे- सरकारी संस्था, बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी, पीएसयू द्वारा जारी, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राज्य सरकार की संस्था द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, राज्य सरकार या स्थानीय निकाय का फैमिली रजिस्टर, जमीन या मकान के स्वामित्व का सरकारी दस्तावेज।

voter list: यहां कर सकते हैं आवेदनः

आवेदन करने के लिए मतदाता आवेदक nvsp.in पर जाएं या Voter Helpline App डाउनलोड करें। Form 6 (नया वोटर) या Form 8 (सुधार हेतु) भरें। दस्तावेज की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। सबमिट करने के बाद BLO आपसे संपर्क करेंगे और फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly : राहुल-तेजस्वी की दिल्ली बैठक: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का तय होगा बंटवारा 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories