Wednesday, July 30, 2025

कल्पना बोली, झारखंडियों के साथ साजिश कर रहे दिल्लीवाले

गिरिडीह। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने पहले ही भाषण से लोगो को भावुक कर दिया है।

उन्होंने झारखंड की सक्रिय राजनीति में एंट्री करते हुए पति हेमंत सोरेन को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि आज 4 तारीख है। कल 3 तारीख को मेरा जन्मदिन था। मुझे उनसे (हेमंत सोरेन) मिलने का समय मिला।

इसके बाद नम आंखों से कल्पना ने कहा कि उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा कि घबराना नहीं। जेल में हूं लेकिन जिंदा हूं।

कल्पना ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना बड़ा षड्यंत्र किया गया है। नीची घटिया सोच है।

दिल्ली में बैठते हैं लेकिन दिल्ली वालों में दिल नहीं धड़कता है। आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक को कीड़ा समझते हैं।

व्यवहार से पता चलता है कि कितनी घृणा भरी हुई है। हमारे मुख्यमंत्री को पद से उतारने के लिए षडंयत्र किया।

झारखंड सरकार, आदिवासी, दलित और वंचित सरकार गिराने की मंशा बिखर गई है। हमारे जितने भी विधायक हैं, जितने कार्यकर्ता हैं, उनके मनोबल से प्रतीत होता है कि हमने उनको परास्त तो कर दिया, लेकिन आने वाले समय के लिए आप सभी को मिलकर अपने आशीर्वाद को वोट के द्वारा ये यकीन दिलाना है कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं। झारखंडी कभी झुकेगा नहीं ।

कल्पना सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में इस मनोबल और उत्साह को वोट रूपी आशीर्वाद में बदलकर विपक्ष को यकीन दिलाना है कि झारखंड कभी नहीं झुकेगा। झारखंडी कभी नहीं झुकता।

कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में किसे जनादेश मिला, आप सब जानते हैं।

झारखंडी सरकार बनी। जिस दिन से सरकार का गठन हुआ, विपक्ष चाल चलने लगा। इसे गिराने की साजिशें की जाने लगी।

इसे भी पढ़ें

जानिए उन मामलों को, जिसने ससुर शिबू सोरेन और बहू सीता सोरेन दोनों की परेशानी बढ़ाई

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...

Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

Bihar bus: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories