Tuesday, June 24, 2025

कैंसर से जूझ रहे ISRO चीफ एस सोमनाथ

कहा-सामने जो लक्ष्य है, उसे हर हाल में पूरा करूंगा

नई दिल्ली। ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से जूझ रहे है। ये चौंका देने वाली जानकारी है।

सोमनाथ को भी इसका पता उस दिन चला था, जिस दिन भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग हो रही थी।

सोमनाथ ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था। चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान भी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं।

हालांकि, उस समय तक कुछ भी स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था।

इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे। यहां तक कि उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत थे। लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को संभाले रखा।

परिवार और इसरो वैज्ञानिकों को संभाला। लॉन्चिंग के बाद उन्होंने पेट का स्कैन कराया। तब इसका पता चला था। फिर अन्य जांच और इलाज के लिए वो चेन्नई गए। पता चला कि यह बीमारी उन्हें जेनेटिकली मिली है।

कुछ ही दिन में कैंसर की पुष्टि भी हो गई। इसके बाद सोमनाथ ने सर्जरी कराई। फिर उनकी कीमोथैरेपी चलती रही।

सोमनाथ ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में था.,लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। ट्रीटमेंट हुआ और वो ठीक हो गए। दवाइयां फिलहाल चल रही हैं।

सोमनाथ ने बताया कि उन्हें पता है कि इसके इलाज में काफी समय लगेगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है। काफी ज्यादा रिकवरी हो गई है।

सोमनाथ ने बताया कि अब मैं पूरी तरह से ठीक हो चुका हूं। अपना काम और इसरो के मिशन और लॉन्च पर पूरा ध्यान है। इसरो के आगे के सारे मिशन पूरा करके ही दम लूंगा।

इसे भी पढ़ें

पॉलिटिक्स में कल्पना सोरेन की धमाकेदार एंट्री

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img