Weather:
रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश से पहले ही मौसम के करवट बदलने के पूरे आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
रांची स्थित मौसम केंद्र ने 16 जून से 19 जून 2025 तक के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
Weather: जारी की गई चेतावनीः
मानसून के प्रभाव से राज्य के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश, जलजमाव और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ने की चेतावनी दी गई है।
Weather: 16 जून को दक्षिणी जिलों में भारी बारिशः
सोमवार 16 जून को राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, यह बारिश मानसून के आगमन की शुरुआत मानी जा रही है।
इसी तरह मंगलवार 17 जून को राज्य के गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, लातेहार, लोहरदगा, रांची और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Weather: 18 जून को उत्तरी जिलों में तेज बारिशः
बुधवार 18 जून को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो में बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा और धनबाद जिलों में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुवार 19 जून को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और दुमका जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दिन अधिकतर उत्तरी व पूर्वी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
Weather: मानसून आगे बढ़ने को पूरी तरह तैयारः
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 24 घंटे में गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। वहीं, आगामी 3 दिनों में यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक दस्तक दे देगा।
इसे भी पढ़ें
Weather update: झारखंड में मानसून की दस्तक! रांची समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी