Thursday, October 23, 2025

Amit Shah: भाषा विवाद पर अमित शाह का बड़ा बयान: हिंदी किसी की दुश्मन नहीं, सबकी साथी है [Amit Shah’s big statement on language dispute: Hindi is nobody’s enemy, it’s everyone’s friend]

- Advertisement -

Amit Shah:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाषा विवाद पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सभी भाषाओं की मित्र है। अमित शाह ने कहा कि भाषा राष्ट्र की आत्मा है और सभी भारतीय भाषाओं को सम्मान और समृद्धि देना हमारा कर्तव्य है। साथ ही, उन्होंने देशवासियों से अपनी भाषा पर गर्व करने और गुलामी की मानसिकता को छोड़ने का आग्रह किया।

तमिलनाडु में हाल ही में केंद्र और राज्य के बीच भाषा को लेकर तनाव बढ़ा था, जहां राज्य सरकार ने ‘भाषा युद्ध’ की चेतावनी दी थी। इस विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी किसी भाषा की दुश्मन नहीं बल्कि सभी भारतीय भाषाओं की साथी है।

Amit Shah:अमित शाह ने कहा,

“किसी भाषा का विरोध नहीं होना चाहिए, किसी विदेशी भाषा का विरोध भी नहीं, लेकिन हमें अपनी भाषा को गौरवान्वित करना चाहिए, अपनी भाषा में बोलना और सोचने का आग्रह करना चाहिए।”

Amit Shah:उन्होंने आगे कहा,

“जब तक हम अपनी भाषा पर गर्व नहीं करेंगे, अपनी भाषा में सोचकर बात नहीं करेंगे, तब तक हम गुलामी की मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाएंगे।”

Amit Shah:भाषा है राष्ट्र की आत्मा

शाह ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा है। भारतीय भाषाओं को जीवित रखना और उनका विकास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी भारतीय भाषाओं और खासकर राजभाषा के लिए विशेष प्रयास होंगे।

Amit Shah:हिंदी किसी भाषा की दुश्मन नहीं

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं हो सकती। हिंदी सभी भाषाओं की मित्र है और यह हमारे स्वाभिमान को मजबूत करने में सहायक है। इसके लिए सरकार अनुवाद संबंधी तकनीकों को विकसित कर रही है, ताकि हर राज्य की भाषा में प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से हो सके।

Amit Shah:सरकारी कामकाज में भाषाओं का अधिक उपयोग जरूरी

शाह ने कहा कि सरकारी कामकाज में भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी। यह भाषाएं भारत को बांटने का माध्यम नहीं, बल्कि जोड़ने का माध्यम बनेंगी।

Amit Shah:भारतीय भाषाओं का उज्ज्वल भविष्य

अमित शाह ने बताया कि अब JEE, NEET, CUET जैसी परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित हो रही हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए भी 13 भाषाओं में आवेदन की अनुमति मिली है, जिसमें 95% उम्मीदवार अपनी मातृभाषा में परीक्षा दे रहे हैं। यह संकेत है कि भारतीय भाषाओं का भविष्य बेहद उज्जवल है।

इसे भी पढ़ें

Manipur: गृह मंत्री अमित शाह के बेटे ने मांगे मणिपुर विधायकों से चार करोड़, जानिए क्या है मामला

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories