Wednesday, June 25, 2025

Hemant Sarkar: जन समस्याओं को लेकर बीजेपी का प्रखंडस्तरीय प्रदर्शन, निशाना-हेमंत सरकार [BJP’s block level demonstration on public problems, target- Hemant government]

Hemant Sarkar:

रांची। जनसमस्याओं के बहाने मंगलवार को बीजेपी ने हेमंत सरकार को घेरा और राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। राज्यभर के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अलग-अलग नेताओं की अगुवाई में यह प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन जारी है। रांची में भी कई प्रखंड में बीजेपी नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि चाहे अंचल कार्यालय हो या प्रखंड स्तरीय कार्यालय सब भ्रष्टाचार का गढ़ बन गये हैं। बिना पैसे लिए कहीं भी काम नहीं होता है।

Hemant Sarkar: कानून व्यवस्था पर भी उठाये सवालः

बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अवैध बालू, पत्थर और कोयला खनन खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े

Hemant Sarkar: सहारा में 300000 लोगों के फंसे 2500,0000000 के लिए लड़ेगी हेमंत सरकार

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img