चेन्नई। दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में रिहा दोषी संथन उर्फ सुथेंथिराजा की मौत हो गई है।
दिलचस्प बात है कि राजीव गांधी के हत्यारे ने चेन्नई स्थित राजीव गांधी अस्पताल में दम तोड़ा। अस्पताल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वह क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस बीमारी से जूझ रहा था।
उसे बीते 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बताते चलें कि संथन उर्फ सुथेंथिराजा को निचली अदालत ने मृत्यु की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में इसे उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया था।
दरअसल जेल में 32 साल से अधिक समय बिताने के बाद संथन को नलिनी श्रीहरन, श्रीहरन उर्फ मुरुगन, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और जयकुमार के साथ अलग-अलग जेलों से रिहा किया गया था।
उसे त्रिची सेंट्रल जेल परिसर में मुरुगन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस के साथ रखा गया था। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने बीते 23 फरवरी को संथन को श्रीलंका से लाने का निर्देश जारी किया था।
इसे भी पढ़ें
आज झामुमो के स्थापना दिवस से होगी कल्पना सोरेन की राजनीति का आगाज