Wednesday, June 25, 2025

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने राजनीति से लिया सन्यास, नहीं लड़ेंगे चुनाव

अब देश और दुनिया में जलवायु परिवर्तन पर करेंगे काम

हजारीबाग। हजारीबाग से आज की सबसे बड़ी पॉलिटिकल खबर आ रही है। यहां से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने राजनीति से सन्यास ले लिया है।

इसका ऐलान उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर किया है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

जयंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। जयंत सिन्हा का कहना है कि उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अद्यक्ष जेपी नड्डा से प्रत्यक्ष चुनावी दायित्वों से मुक्त करने की अपील की है।

बताते चलें कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने भी शनिवार को ही राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे क्रिकेट पर पूरा ध्यान लगाने के लिए राजनीति छोड़ रहे हैं।

जयंत सिन्हा ने ट्विट (एक्स) पर लिखा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें, ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा। मुझे पिछले 10 वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।

इसके अलावा, मुझे माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है।

बताते चलें कि इस बार भाजपा से जिन लोगों के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी, उनमें गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा के नाम भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

क्रिकेटर युवराज सिंह ने राजनीति में एंट्री की खबरों का किया खंडन, कहा-अक्षम लोगों के लिए काम करता रहूंगा

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Firing in Hazaribagh:हजारीबाग में फायरिंग, दो युवकों को मा’री गो’ली [Firing in Hazaribagh, two youths shot]

Firing in Hazaribagh: हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img