Tuesday, June 24, 2025

Rahul Gandhi Bihar Visit: 6 जून को बिहार आयेंगे राहुल गांधी, 5 महीने में 5वां दौरा [Rahul Gandhi will come to Bihar on 6 June, 5th visit in 5 months]

Rahul Gandhi Bihar Visit:

पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष बड़े-बड़े शीर्ष नेताओं का जुटान बिहार में हो रहा है। अभी एक दिन पहले ही दो दिनों के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। इस दौरान बिहार की जनता को उन्होंने कई बड़ी सौगातें दी। वहीं, अब विपक्ष अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में उनका अति पिछड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें वह बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rahul Gandhi Bihar Visit: राजगीर में राहुल का कार्यक्रमः

राहुल गांधी 6 जून को नालंदा के राजगीर में पहुंचेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि, पिछले पांच महीने में राहुल गांधी का बिहार में यह पांचवां दौरा होगा। दरअसल, इसके पहले राहुल गांधी जनवरी, फरवरी, अप्रैल और चौथी बार मई महीने दरभंगा और पटना आए थे। वहीं, अब एक बार फिर जून महीने में वे बिहार आने वाले हैं। चुनावी साल होने के कारण राहुल गांधी का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा है। ऐसे में 6 जून का इंतजार कांग्रेस की ओर से बड़े ही बेसब्री से किया जा रहा है। कई सारी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

Rahul Gandhi Bihar Visit: OBC और EBC को साधेंगे राहुल गांधी!

6 जून को राजगीर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा जोरों पर है कि, इस दिन राहुल गांधी नालंदा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस की ओर से इसे लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। याद दिला दें कि, पहले यह कार्यक्रम 27 मई को होना था। लेकिन, किसी कारणवश कार्यक्रम को टाल दिया गया था। अब 6 जून को कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कार्यक्रम बेहद ही खास माना जा रहा है। कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है।

Rahul Gandhi Bihar Visit: इससे पहले दरभंगा आए थे राहुल गांधीः

इससे पहले राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में पहुंचे थे, जहां जमकर बवाल हुआ था। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, दरभंगा में आयोजन स्थल पर जाने की अनुमति राहुल गांधी को नहीं मिली थी। लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम किया था। इसके बाद उन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो, चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से हो रही है। राहुल गांधी लगातार बिहार पहुंचकर खुद ही जनसमर्थन जुटाने की कोशिश में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ में राहुल गांधी का दौरा, बोले, ‘चिंता न करें, हालात जल्द होंगे सामान्य’

Hot this week

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img