Encounter in Palamu:
पलामू। पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड जगुआर और पलामू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जबकि, आधा दर्जन नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है। दस्ता के कई सदस्य रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Encounter in Palamu: पुलिस मुख्यालय कर रहा अभियान की निगरानीः
पूरे अभियान की निगरानी पुलिस मुख्यालय से की जा रही है। पलामू आईजी, डीआईजी और एसपी को दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है।
Encounter in Palamu: एक दिन में दो मुठभेड़ः
झारखंड पुलिस के लिए सोमवार का दिन उपलब्धि से भरा रहा है। अहले सुबह लातेहार जिला के महुआढांड इलाके में 5 लाख के इनामी दुर्दांत नक्सली मनीष यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकी, 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ दस्ता के सदस्य भाग गए। फिर देर शाम पलामू में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया है।
इसे भी पढ़ें