Monday, July 28, 2025

बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का ख्याल

नई दिल्ली। सर्दियां खत्म होने को हैं। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बदलते मौसम की बीमारियों ने भी शरीर में घर बनाना शुरू कर दिया है।

ऐसे में बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। बदलते मौसम के साथ ही फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां होना सामान्य है।

ऐसे में अपनी आदतों और डाइट में लेने वाली चीजों को भी बदलना चाहिए। ऐसी डाइट का सेवन करना अच्छा माना जाता है, जिससे बॉडी को एनर्जी मिले और इम्यूनिटी लेवल को बढ़ावा मिल सके।

वेदर में चेंजिंग आने के साथ ही इम्यूनिटी का स्तर तेजी से घटने लगता है, जिसके चलते कई बीमारियां हमें आसानी से घेर सकती हैं।

इन हालातों में कुछ जरूरी टिप्स को अपनाना आपके स्वास्थ्य को सही रखने में मदद कर सकता है।

बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है, जिससे बचने का एकमात्र उपाय आपकी डाइट होती है।

इसलिए अपने आहार में पौष्टिक फूड्स को शामिल करें और रात के समय हल्का भोजन लेना ठीक रहेगा। ‌इसके साथ ही जूस, सूप, स्मूदी और सलाद को डाइट में शामिल करना आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

जब गर्मी दस्तक देने लगती हैं, तो ऐसे समय में अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि ऐसे मौसम में गर्म हवाएं चलने लगती है, जिसकी वजह से हमारे शरीर पर इसका काफी असर पड़ता है।

इन दिनों खाना-पीना, रहन सहन, साफ सफाई और वर्कआउट का भी पूरा ख्याल रखना हमारे सेहत के लिए बेहतर‌ होता है। इन सभी चीजों का हमारी सेहत पर सीधा असर पड़ता है।

जैसे ही सर्दियों के बाद गर्मी दस्तक देती है, तो आपके घर में कोई ना कोई व्यक्ति खांसी या बुखार का मरीज बना रहता है। इसलिए बदलते मौसम में खुद की सेहत और अपनों का ख्याल अच्छे से रखें।

सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में गर्म पानी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खाना खाने के 1 घंटे पहले, वहीं खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

इसलिए गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह पाचन क्रिया को भी ठीक रखने में मदद करता है, साथ ही बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी को भी कम करने के लिए असरदार होता है।

क्या खाएं, क्या ना खाएं

अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर युक्त आहार, सूप, जूस और फल का सेवन करना आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है।

शरीर को साफ रखने के लिए दिन में दो बार गुनगुने पानी से नहाना आपको कई फायदे दे सकता है।

जब मौसम बदलता है तो कई वायरस और सुक्ष्म कीटाणु हवा में घूमते रहते हैं। इसलिए नहाने के पानी में नीम का पानी या कोई एंटीसेप्टिक लिक्विड मिलाकर नहाना आपको संक्रमण से दूर रख सकता है।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सरकार ने दी किसानों को सौगात, अब 2 लाख तक के ऋण होंगे माफ

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories