रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को देशभर में हजारों योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान झारखंड में साउथ इस्टर्न रेलवे को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
इसके तहत यहां 397.6 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन पीएम करेंगे। झारखंड के 14 स्टेशनों को अमृत स्टेशन में बदला जाना है।
इसके अलावा एक सबवे, 1 रेल ओवर ब्रिज और 1 लो हाइट सबवे के निर्माण कार्य की भी शुरुआत होगी। रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि रांची डिवीजन के 26 लोकेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इन जगहों पर ऑनलाइन पीएम का कार्यक्रम लोग देख सकेंगे।
कहां क्या होगा:
लोहरदगा स्टेशन का रिडेवलपमेंट- 10.41 करोड़
रांची-टोरी लाइन पर लोहरदगा में लो हाइट सबवे- 2.21 करोड़
रांची-टोरी लाइन पर लोहरदगा में लो हाइट सबवे- 7.96 करोड़
एमएच 32 रांची-टोरी लाइन का शिलान्यास- 14.29 करोड़
बालसिरिंग स्टेशन का रिडेवलपमेंट,फाउंडेशन- 12.45 करोड़
हटिया-बंडामुंडा लाइन पर रेल अंडर ब्रिज का फाउंडेशन- 22.18 करोड़
गोविंदपुर रोड स्टेशन का रिडेवलपमेंट,फाउंडेशन – 9.81 करोड़
हटिया-बंडामुंडा लाइन पर रेल अंडर ब्रिज का फाउंडेशन- 12.51 करोड़
बानो स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 12.15 करोड़
ओरगा स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 9.83 करोड़
हटिया-बंडामुंडा लाइन पर लो हाइट सबवे- 5.7 करोड़
नामकुम स्टेशन का रिडेवलपमेंट,फाउंडेशन- 7.45 करोड़
मुरी-हटिया लाइन पर लो हाइट सबवे- 6.62 करोड़
टाटीसिल्वे स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 9.76 करोड़
गंगाघाट स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन -11.44 करोड़
सिल्ली स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 8.8 करोड़
सुइसा तोरंग लाइन पर रेल ओवर ब्रिज- 17.78 करोड़
तुलिन स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 9.23 करोड़
झालिदा स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 8.94 करोड़
सुइसा स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 11.28 करोड़
चांडिल-मुरी लाइन पर लो हाइट सबवे- 11.92 करोड़
रामगढ़ कैंट स्टेशन का रिडेवलपमेंट, फाउंडेशन- 9.95 करोड़
हटिया-बालसिरिंग लाइन पर रेल ओवर ब्रिज- 110 करोड़
हटिया-बंडामुंडा लाइन पर सबवे- 7.76 करोड़
रामगढ़-बिजुलिया मुरी-बरकाकाना रेल ओवर ब्रिज- 20.1 करोड़
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने सिर्फ सरकार बनाने पर ध्यान दिया, देश को आगे बढ़ाना उनके एजेंडे में नहीं था: मोदी