Tuesday, July 29, 2025

भारत के बाद दूसरा देश बना अमेरिका जिसके लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर उतरने में सफलता पाई है

वाशिंगटन : अमेरिका की एक निजी कंपनी का लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतर गया है। इसके साथ ही अमेरिका दूसरा देश बन गया है, जहां के लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर उतरने में सफलता पाई है।

दुनिया का पहला देश भारत है, जिसके लैंडर ने पहली बार चंद्रमा के साउछ पोल पर सफलता पूर्वक लैंड किया था।

अमेरिका के ह्यूस्टन बेस्ड प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का लैंडर ओडिसियस चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हो गया है।

इसे 15 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। भारतीय समय के मुताबिक, 4 बजकर 53 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग हुई।

इसी के साथ ओडिसियस मून लैंडिंग करने वाला किसी प्राइवेट कंपनी का पहला स्पेस क्राफ्ट है।

बताते चलें कि अमेरिका दूसरा देश है जो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा। इससे पहले 23 अगस्त 2023 को भारत के चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हुई थी।

लैंडिंग से पहले ओडिसियस के नेविगेशन सिस्टम में कुछ खराबी आई थी। इसके बावजूद लैंडिंग कराई गई।

अमेरिकी मीडिया ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंडिंग के बाद ओडिसियस की जानकारी नहीं मिली है। उससे संपर्क भी नहीं है, लेकिन मिशन के डायरेक्टर टिम क्रेन ने कहा कि हम बिना किसी संदेह के कह सकते हैं कि ओडिसियस चांद की सतह पर मौजूद है।

ओडिसियस मून मिशन का मकसद चांद पर मौजूद धूल की स्टडी करना है। दरअसल, अपोलो मिशन पूरा करके लौटे अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया था कि धूल की वजह से उनके उपकरण खराब हुए थे।

इसलिए अब साइंटिस्ट समझाना चाहते हैं कि स्पेसक्राफ्ट के लैंड होने से उड़ने वाली धूल कैसे हवा में रहती है और फिर मून सरफेस पर बैठ जाती है।

इसे भी पढ़ें

‘भाजपा को मिले 335 करोड़ रुपये के चंदे’ की न्यायालय की निगरानी में जांच हो : कांग्रेस

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories