रांची। चार से 15 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश के झांसी में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसमें झारखंड पुरुष हॉकी टीम की भागीदारी के लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 20 मार्च को सुबह आठ बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित होगा।
इस चयन ट्रायल में झारखंड का कोई भी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकता है। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और हॉकी इंडिया का आइडी कार्ड लाना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें