9 फरवरी को CM बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था
इंफाल, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के 4 दिन बाद लिया गया। सिंह ने 9 फरवरी को गवर्नर को इस्तीफा सौंपा था।फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पद से इस्तीफा दिया था।
राज्य में मई 2023 से हिंसा जारी:
मणिपुर में 3 मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इसके चलते बीरेन सिंह पर इस्तीफे का दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। दिसंबर 2024 में बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और जनहानि को लेकर माफी मांगी थी।
इसे भी पढ़ें
मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर हिंसा पर PM मोदी को घेरा, कहा- ‘भाजपा ने मणिपुर को जलाया’