Wednesday, June 25, 2025

किसान आंदोलन: 5 घंटे की बैठक पर नहीं बनी बात, आज भारत बंद

नई दिल्ली। किसानों संग सरकार की बातचीत बेनतीजा रही है। पांच घंटे तक चली बातचीत के बाद भी बात नहीं बनी।

किसानों ने अब शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। वहीं, पंजाब के किसान भी आज दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघों ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है।

इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने की अपील की गई है। किसान आज से हरियाणा में भी प्रदर्शन करेंगे।

बीते गुरुवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई। बातचीत रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली।

इस दौरान सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे।

किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे। अब रविवार 18 फरवरी को शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

इधर आज किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर जमे रहने और बंद का समर्थन करने की घोषणा की है। बता दें कि विभिन्न श्रमिक संगठनों ने शुक्रवार को हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत भारत बंद बुलाया है।

झारखंड में इस बंद को कांग्रेस और झामुमो समर्थन दे रहे हैं। वहीं, देश के दूसरे हिस्सों में विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें

बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है अबुआ राज : सुदेश महतो

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 25 जून 2025 [Vedic Almanac 25 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 25 जून 2025दिन - बुधवारविक्रत संवत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img