Thursday, July 31, 2025

जानिये झारखंड के हिजला मेले से क्यों दूर रहते हैं मंत्री और अधिकारी

दुमका। : झारखंड के दुमका में बीते 130 सालों से भी अधिक समय से लगने वाला राजकीय हिजला मेला शुक्रवार (24 फरवरी) से शुरू हो गया। मेले के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि स्थानीय संस्कृति, इतिहास और सभ्यता को जीवंत करनेवाले इस मेले की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हिजला मेले के संबंध में यह आम धारणा है कि नेता हों या अधिकारी वे इस मेले के उद्घाटन से बचते हैं।

इस मेले के उद्घाटन के बाद कई नेताओं की कुर्सी हाथ से निकल जाने के बाद मेले को लेकर कई तरह की भ्रांतियां बन गयीं और इस वजह से नेता हों या अधिकारी इसके उद्घाटन से बचते हैं। अब इस मेले का उद्घाटन गांव के प्रधान करते हैं।


तीन मार्च तक चलेगा मेला


दुमका के मयूराक्षी नदी के तट पर और हिजला पहाड़ी की ढलान पर लगनेवाला यह मेला तीन मार्च तक चलेगा। संताल परगना के तत्कालीन अंग्रेज उपायुक्त जॉन राबर्ट्स कॉस्टेयर्स के समय 3 फरवरी 1890 को इस मेले की नींव रखी गयी थी।

स्थानीय रीति-रिवाज और परंपरा के साथ लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के मकसद से मेले की नींव रखी गयी थी। वर्ष 1975 में संताल परगना के तत्कालीन उपायुक्त गोविंद रामचंद्र पटवर्द्धन की पहल पर हिजला मेले के आगे जनजातीय शब्द जोड़ दिया गया।

वर्ष 2008 में झारखंड सरकार ने इस मेले को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया और वर्ष 2015 में इसे राजकीय मेले का दर्जा दिया गया। इसके बाद यह मेला राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के रूप में जाना जाता है।


मेले में दिखती है साझी विरासत की झलक


हिजला मेले में साझी विरासत की झलक दिखायी देती है। आम तौर पर माघ फागुन के शुक्ल पक्ष में मनाये जानेवाले इस मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण हिस्सा लेते हैं। मेला न केवल जनजातीय समुदाय बल्कि गैर जनजातीय समुदायों की भी साझी विरासत का दर्शन कराता है।

त्रिकूट पर्वत से निकलनेवाली मयूराक्षी नदी तथा पहाड़-पर्वतों के बीच इस मेले का आयोजन इसे अनूठा सौंदर्य प्रदान करता है। यह मेला विविधता से परिपूर्ण है। मेले में खेल-कूद प्रतियोगिताओं के साथ खानपान और मनोरंजन से संबंधित कई तरह की दुकानें लगायी जाती हैं।

मेले में सरकार की विविध योजनाओं से लोगों को रुबरु कराने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से कई तरह के स्टॉल लगाये जाते हैं। इसके अलावा यहां नृत्य संगीत की कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

President reached Jharkhand: राष्ट्रपति पहुंची झारखंड, मंत्री दीपिका पांडेय ने देवघर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

President reached Jharkhand: देवघर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गई हैं। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर एयरपोर्ट...

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और जलभराव से लोग परेशान, सड़कों और गलियों में जलजमाव

Rain in Delhi-NCR: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली और एनसीआर में बुधवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रात...

Panchayati Raj: पंचायती राज से लेकर संसद तक महिलाओं की मौजूदगी में इज़ाफा, सरकार की योजनाएं दिखा रही असर

Panchayati Raj: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही...

Stock Market: Share Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 595 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market: मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Kingdom: मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का...

DTOs transferred: झारखंड में 12 डीटीओ का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

DTOs transferred: रांची। झारखंड के 12 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति और पदस्थापन की गई है। इस संबंध में कार्मिक,...

Petroleum companies: भारत को अमेरिका का बड़ा झटका, 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर एक्शन

Petroleum companies: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत की छह पेट्रोलियम कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में हलचल...

Himachal Pradesh Landslides: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से 302 सड़कें बाधित, सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Pradesh Landslides: शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories