Tuesday, June 24, 2025

सोनिया के अलावा कई दिग्गजों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

उन्होंने बुधवार 14 फरवरी को राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया।

माना जा रहा है कि वह निर्विरोध चुनी जाएंगी। सोनिया राज्यसभा जाने वाली नेहरू-गांधी परिवार की दूसरी महिला हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।

भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किये 9 उम्मीदवार

27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। भाजपा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उतारा है। उन्हें BJD का समर्थन मिला है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें सोनिया गांधी के अलावा अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया।

इससे पहले भाजपा ने 7 राज्यों से 14 लोगों के नाम की घोषणा की थी।

इनमें उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल हैं।

इसके अलावा हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

यूपी में बीजेपी के 7 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा

BJP के 7 राज्यसभा उम्मीदवार यूपी बुधवार को विधानसभा पहुंचे। सातों ने नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर CM योगी, दोनों डिप्टी CM भी मौजूद रहे। BJP ने सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, चौधरी तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, नवीन जैन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होंगे

राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है।

15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

इस साल राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें

अब राजस्थान से राज्यसभा का रास्ता बनायेंगी सोनिया गांधी, किया नामांकन

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Shibu Soren:शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, CM हेमंत पहुंचे दिल्ली [Shibu Soren’s health deteriorates, CM Hemant reaches Delhi]

Shibu Soren: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img