बहरागोड़ा। जमशेदपुर के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईटामुड़ा गांव में रामचंद्र पात्र के घर के बाहर बने तबेले में आग लगने से एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि तीन गायें बुरी तरह से झुलस गईं। यह घटना बढ़ती ठंड से बचाव के लिए रात्रि में तबेले को गर्म करने के उद्देश्य से आतरा लगाने के कारण हुई।
आग की सूचना पर पशु चिकित्सक पहुंचे, बुरी तरह जल चुकी गायों का उपचार हुआ
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई और पशु चिकित्सा एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने झुलसी हुई गायों का उपचार किया, लेकिन उपचार के बावजूद एक बछड़ा अपनी जान गंवा बैठा। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल है और लोग इस हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड, कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक मुन्ना की हत्या