Tuesday, June 24, 2025

अब राजस्थान से राज्यसभा का रास्ता बनायेंगी सोनिया गांधी, किया नामांकन

जयपुर। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी अब राजस्थान के रास्ते राज्यसभा पहंचना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने बुधवार को पर्चा दाखिल किया।

वह अपना दुर्भेद्य गढ़ रायबरेली छोड़कर राजस्थान के रास्ते संसद तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें ऐसा ठिकाना क्यों ढूंढना पड़ा यह देश का सवाल है।

स्पष्ट है अब सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बार वह राजस्थान के रास्ते संसद जायेंगी।

राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में भरा पर्चा

सोनिया गांधी ने बुधवार को पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव का पर्चा भरा। बता दें कि राजस्थान में तीन सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है।

भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

प्रत्याशियों की संख्या तीन से ज्यादा हुई, तो मतदान होगा। अन्यथा तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को मतदान होना है।

बताते चलें कि सोनिया गांधी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस को भी यह आशंका है कि उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट सोनिया गांधी के लिए सुरक्षित नहीं रहेगी।

पिछले साल राहुल गांधी भी अमेठी की कांग्रेस की सुरक्षित सीट गंवा चुके हैं। हालांकि देश में कई राज्यों की सीटें कांग्रेस के लिए बेहद सुरक्षित मानी जाती है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की सुरक्षित सीटों से सोनिया गांधी को चुनाव लड़ाने की पेशकर कर चुके थे। तेलंगाना की मेडक सीट से इंदिरा गांधी भी चुनाव लड़ चुकी हैं।

इन सबके बावजूद सोनिया गांधी ने संसद तक पहुंचने का सुरक्षित और सरल रास्ता ही चुना है।

एक चर्चा यह भी राजनीतिक हलकों में थी कि रायबरेली से उनकी जगह प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

समझा जा रहा है कि रायबरेली में लगातार वोट प्रतिशत कम होने और लोकसभा के चुनाव में खुद के हारने का खतरा देखते हुए सोनिया गांधी ने संसद में सुरक्षित एंट्री की खातिर राज्यसभा का रास्ता चुना है।

रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चार बार लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। पहली बार सोनिया गांधी 2004 में रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में उन्हें 80.49 फीसदी वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें

बोकारो-रामगढ़ सीमा पर पुलिस-नक्सली की दूसरे दिन भी मुठभेड़

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img