Tuesday, June 24, 2025

अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा में शामिल होने के बाबत 38 सालों तक कांग्रेस में रह चुके अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं अपनी राजनीति की नई शुरुआत कर रहा हूं। मैं हमेशा सकारात्मक राजनीति का हिस्सा रहा हूं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प लिया है। कभी-कभी मुझ पर उनका विरोध नहीं करने का आरोप लगाया गया।

लेकिन मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की है। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए कोई शर्तें तय नहीं की हैं।

उन्होंने कहा, “मैं वही करूंगा जो पार्टी मुझसे कहेगी। मैंने कुछ नहीं मांगा। किसी ने मुझसे जाने के लिए नहीं कहा। यह मेरा फैसला है।”

इसे भी पढ़ें

किसानों का प्रदर्शन : दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Shibu Soren:शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, CM हेमंत पहुंचे दिल्ली [Shibu Soren’s health deteriorates, CM Hemant reaches Delhi]

Shibu Soren: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img